फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA said to give relief amount to all flood victims

Udham Singh Nagar News: विधायक बोले सभी बाढ़ पीड़ितों को दें राहत राशि

Fri, 27 Sep 2024 08:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
MLA said to give relief amount to all flood victims
खटीमा। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि के चेक उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक कापड़ी ने कहा कि खटीमा के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खेतलसंडा खाम में अभी कई परिवार आपदा सहायता राशि से वंचित हैं। इसके अलावा मेलाघाट, सिसैया, बगुलिया, ऊंची बगुलिया, झनकईया, पकड़िया, बंगाली कालोनी, संतना, ऊंची महुवट, राजीव नगर आदि क्षेत्रों में भी सभी लोगों को चेक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा आगमन पर उन्हें ज्ञापन सौंपकर बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की मांग की गई थी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, देवेंद्र कन्याल, विनोद चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेक वितरण में देरी पर नाराजगी
खटीमा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को चेक वितरण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम रवींद्र बिष्ट से शीघ्र चेक वितरित करवाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं को सोमवार से चेक वितरण का आश्वासन मिला। वहां पर रमेश चंद्र जोशी, मनोज बाजवा, संतोष अग्रवाल, जीवन धामी, गोकुल ओली,राहुल सक्सेना आदि थे।

महिलाओं ने राजस्व निरीक्षक को घेरा

बाजपुर। शहर के वार्ड 13 की महिलाएं सुनील कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने प्रदर्शन कर बाढ़ सहायता राशि नहीं मिलने पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान महिलाओं ने राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल का घेराव किया। राजस्व निरीक्षक ने हल्का पटवारी से सर्वेक्षण कराकर धनराशि दिलवाने का भरोसा दिया। वहां निर्मला देवी, मंजू, कुसुम, उर्मिला, देवकी, उमा मौर्य, प्रभाकर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed