फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Pandey encompass station gadarpur MLA Pandey 

विधायक पांडेय ने थाने में दिया धरना

Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA Pandey encompass station gadarpur MLA Pandey 
विधायक पांडेय - फोटो : अमर उजाला

 एडीबी परियोजना के सहयोग से कार्यदायी संस्था एमबीएल द्वारा गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में गदरपुर-गूलरभोज मार्ग, गूलरभोज-रोशनुपर मार्ग, सरदारनगर-बेरिया मार्ग एवं मसीत से सकैनिया लिंक मार्ग पर निर्माण कार्य बंद होने के विरोध में भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने तमाम समर्थकों के साथ थाना गदरपुर में धरना दिया। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मार्गों की दयनीय दशा के चलते क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए सकैनिया मोड़ से थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहां उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरी घोषणाएं करके जनता को बरगलाने में लगे हैं, जबकि हकीकत यह है कि समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाने से आम जनता परेशान है। इससे पहले धरने को भाजपा के तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया। 
विज्ञापन


धरने के दौरान विधायक पांडेय ने एडीबी परियोजना पर निर्माण कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरन सिंह राणा और सीओ मिथलेश कुमार सिंह से वार्ता करने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपते हुए एडीबी परियोजना की कार्यदायी संस्था एमबीएल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहां पंकज सेतिया, मिन्नी गुम्बर, अभिषेक गुंबर, जुल्फेकार अली, मनीश फुटेला, वीरेन्द्र तिवारी, विजय सिडाना, रोहित सुदामा, सुभाष गुंबर, सतनाम काम्बोज आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक का धरना मात्र नौटंकी : प्रीत ग्रोवर
गदरपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर ने विधायक के धरने को नौटंकी बताते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन मार्गों पर किया जाता थाने में नहीं। आगामी चुनावों को देखते हुए वह पब्लिक के सामने दिखावा कर रहे हैं। भाजपा विधायक आगामी चुनावों को देखकर बौखला गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed