फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Cheema retires, claims ticket for his son

विधायक चीमा ने लिया संयास, अपने पुत्र के लिए की टिकट की दावेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Cheema retires, claims ticket for his son
काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक हरभजन सिंह चीमा और त्रिलोक चीमा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। 75 साल की आयु पूरी कर चुके विधायक हरभजन सिंह चीमा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। चीमा ने कहा कि काशीपुर सीट से भाजपा के टिकट के लिए वह अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी पेश करेंगे। जल्द ही त्रिलोक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

विधायक चीमा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने लगातार चार चुनावों में टिकट देकर उन पर भरोसा जताया। वह हमेशा ही पार्टी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर भी खरे उतरे। खासकर क्षेत्र को गुंडई और रंगदारी से मुक्त कराने में उन्होंने प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए। कभी पार्टी लाइन से हटकर काम नहीं किया।
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि पार्टी आमतौर पर 75 साल से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती। ऐसे में वह अब अपने लिए टिकट नहीं मांगेंगे। उनके 52 वर्षीय पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा उद्यमी हैं। उनमें सोशल प्लेटफार्म पर काम करने की काफी ललक है। उनकी इच्छा को देखते हुए वह पार्टी हाईकमान के समक्ष उनके लिए टिकट की दावेदारी करेंगे। चीमा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी हाईकमान उनकी बात का सम्मान रखेगा। चीमा ने कहा कि अगर किसी और को पार्टी का टिकट मिलता है तो वे उसे पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़ाएंगे। त्रिलोक सिंह भी उनका अनुसरण कर जनता की सेवा में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा और काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। उनका परिवार भी लंबे समय तक भाजपा से जुड़ा हुआ है। चीमा ने कहा कि वर्तमान में कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed