{"_id":"6845de7bbf33ac305108a257","slug":"mla-accused-of-self-immolation-threat-kashipur-news-c-8-1-hld1031-578639-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विधायक पर आरोप लगा दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विधायक पर आरोप लगा दी आत्मदाह की चेतावनी
Mon, 09 Jun 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते गुरपेज व अन्य।
काशीपुर। गदरपुर के मुरलीवाला स्टोन क्रेशर के साझेदार गुरपेज बाजवा, गुरविंदर बाजवा और बलविंदर बाजवा ने विधायक अरविंद पांडेय पर उनके पार्टनर अनूप अग्रवाल की धोखाधड़ी को जानते हुए भी उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण में उनकी भूमिका को संदिग्ध बताते हुए न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए गुरपेज बाजवा ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अनूप के साथ मिलकर स्टोन क्रशर की स्थापना की थी। इसमें बाजवा बंधुओं का 45% और अनूप अग्रवाल 55% हिस्सा था। आरोप है कि स्टोन क्रशर लगने के बाद से ही अनूप उनके साथ धोखाधड़ी करने लगा। उन्हें किसी भी प्रकार का वित्तीय विवरण नहीं दिया जाता। उन्हें कभी लाभ का हिस्सा नहीं मिला।
जब उन्होंने हिसाब मांगा तो अनूप ने जान से मारने की धमकियां दीं। जांच करने पर उन्हें स्टोन क्रशर में करीब 35 करोड़ की धोखाधड़ी का पता चला। जब उन्होंने फिर से हिसाब करने के लिए कहा तो अनूप भाजपा के बड़े नेताओं के नाम से धमकी देने लगा। उनकी ओर से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कहा कि अनूप ने बैंकों से काफी लोन लिया और किश्तें नहीं चुकाई। ऐसे में उनका क्रशर सीज होने की कगार पर पहुंच गया है। बाजवा बंधुओं ने कहा कि विधायक पांडेय अनूप के पक्ष में खड़े होकर न्याय में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।