फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Missing women foundd dead

तीन दिन से लापता महिला का शव धनारा नाले में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Missing women foundd dead
नानकमत्ता। घर से तीन दिन पूर्व लापता महिला का शव धनारा नाले के सड़ासड़िया पुल के पास पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम सड़ासड़िया के ग्रामीणों ने धनारा नाले में महिला का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार, महिला एसआई मंजू पंवार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त ग्राम फुलैया निवासी भगवती देवी (58) पत्नी मनोहर सिंह के रूप में हुई। सूचना पर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार सुबह वह घर से निकल गई थीं। सड़ासड़िया पुल के ऊपर मृतक महिला की शॉल मिली थी। इससे महिला के पुल से पानी में छलांग लगाने की आशंका को लेकर थाना पुलिस, जल पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ के कर्मी शुक्रवार से ही नाले में महिला की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed