{"_id":"64c40dc9242b3ddaa30e8784","slug":"missing-army-personal-of-bazpur-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-1513-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लापता सैनिक की गुमशुदगी छह दिन बाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लापता सैनिक की गुमशुदगी छह दिन बाद दर्ज
Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। केलाखेड़ा पुलिस ने छह दिन से लापता सैनिक रंजीत सिंह की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रंजीत की आखिरी लोकेशन अंबाला में मिली है। पुलिस रंजीत की खोजबीन में जुटी है।
ग्राम तोता बेरिया निवासी बलकार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके चचेरे भाई रंजीत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। आजकल उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर सांबा सेक्टर में है। इसलिए 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे वह दोराहा बाजपुर चौक से बस में सवार होकर रवाना हुए। काशीपुर पहुंचने पर रंजीत का फोन आया था। उसके बाद मोबाइल फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया। सेना के एक अधिकारी ने 23 जुलाई को उन्हें बताया कि रंजीत ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। इस सूचना से परिजन चिंतित हैं। भाजपा नेता राजेश कुमार, आप नेता जगतार सिंह बाजवा सहित कई नेता शुक्रवार को रंजीत के घर पहुंचे। भाजपा नेता राजेश कुमार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की। इस दौरान केलाखेड़ा के थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने उन्हें बताया कि बलकार सिंह कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
घर से नकदी लेकर पत्नी गायब
बाजपुर। गांव सरकड़ा निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी घर से करीब दस हजार रुपये की नकदी लेकर बिना बताए चली गई। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। उसने एक ठेकेदार पर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।