{"_id":"5978d1694f1c1b20238b4639","slug":"missile-disposing-process-started-in-patrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतरामपुर में दबी मिसाइल डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतरामपुर में दबी मिसाइल डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर स्थित कुंडा थाना क्षेत्र के पतरामपुर में पिछले 13 साल से दबी 555 जिंदा मिसाइलों को निष्क्रिय (डिस्पोज) करने की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है। बुधवार को लखनऊ से पहुंची आर्मी बम डिस्पोजल की टीम ने एसएसपी डा. सदानंद दाते से मुलाकात कर जानकारी ली। बृहस्पतिवार को टीम उस स्थल का निरीक्षण करेगी जहां ये मिसाइलें दफन हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2004 में 10 दिसंबर को विदेश से 16 कंटेनरों में कबाड़ के रूप में काशीपुर शुगर मिल स्थित लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में 556 जिंदा मिसाइलें आई थीं। 30 दिसंबर को एक मिसाइल तोड़ते वक्त फैक्ट्री के वेल्डर टांडा उज्जैन निवासी सतपाल की मौत हो गई थी। जांच के बाद पता चला कि 555 अन्य मिसाइलें भी जिंदा हैं, जिनके फटने से काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों को भारी नुकसान हो सकता था। यह देखते हुए सेना के जवानों ने मिसाइल विशेषज्ञों के साथ मिलकर जिंदा मिसाइलों को जमीन में दफना दिया था।
विज्ञापन
तब से ये मिसाइलें यहीं दबी हुई हैं। अब मिसाइलों को निष्क्रिय करने के लिए पुलिस मुख्यालय से 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद पुलिस विभाग ने इस काम के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ से पहुंची भारतीय सेना की बम डिस्पोजल टीम के सूबेदार ने एसएसपी डा. सदानंद दाते से मुलाकत कर जानकारी जुटाई। बृहस्पतिवार को टीम पतरामपुर में दबी मिसाइलों वाले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपार्ट तैयार करेगी। दिसंबर तक उपकरण खरीदने के बाद जनवरी में मिसाइलों को डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।