{"_id":"6591bd5d072980086406286a","slug":"miscreants-shot-confectionary-shop-owner-serious-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-6203-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बदमाशों ने कंफेक्शनरी की दुकान के स्वामी को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बदमाशों ने कंफेक्शनरी की दुकान के स्वामी को मारी गोली, गंभीर
Mon, 01 Jan 2024 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
काशीपुर। पिता के साथ बाइक से घर लौट रहे कंफेक्शनरी की दुकान के स्वामी पर अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर-एक निवासी अजय सिंह (28) पुत्र नारायण दास की आवास-विकास में कंफेक्शनरी की दुकान है। शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे अजय सिंह अपनी दुकान बंद करके बाइक से पिता के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान कुंडेश्वरी स्थित नूरपुर मोड़ पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया।
गोली के छर्रे पेट में लगने से अजय बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसके पिता भी गिरकर घायल हो गए। पिता ने घटना की जानकारी फोन से परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना पर एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मनोज सिंह को गिरीताल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन घायल अजय को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी के मुताबिक वहां पर घायल के पेट से डॉक्टरों ने छर्रे निकाल दिए हैं।
कोट
परिजनों से जानकारी करने पर अब तक किसी भी तरह की रंजिश या अन्य कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। परिजन अभी घायल को लेकर गाजियाबाद गए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। - अभय सिंह, एसपी