{"_id":"6504bab4e86ea51ac2014d28","slug":"minister-dr-dhan-singh-in-usnagar-rudrapur-news-c-235-1-ksp1003-3009-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण
Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर वार्ता करते फार्मासिस्ट आरएस रौतेला। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को जीजीआईसी परिसर में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या मीता बोस ने जीजीआईसी परिसर से जलनिकासी और आवासों की मरम्मत कराने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रावास में रह रहीं बालिकाओं से बातचीत की। उन्होंने अधीनस्थों को छात्रावास में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने डॉ. रावत को मांगपत्र सौंपकर सीएचसी परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस के संचालन की मांग की। मंत्री ने सीएमओ को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. रावत का स्वागत किया। डॉ. रावत ने पूर्व सांसद बलराज पासी के घर जाकर उनके पिता योगराज पासी के निधन पर शोक भी जताया। वहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, जिला मंत्री विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बिटटू चौहान, वीरेंद्र बिष्ट, कन्नू जोशी, मेजर सिंह, उपेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
बाजपुर में बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत। संवाद
नानकमत्ता। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के लिए ग्राम सुनखरी में पांच एकड़ भूमि चयनित की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश एसडीम तुषार सैनी को दिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कॉलेज को आदर्श महाविद्यालय बनाया जाएगा। महाविद्यालय निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये शीघ्र अवमुक्त किए जाएंगे। वहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर काला, गुरविंदर सिंह चंडोक, हिमांशु बिष्ट, उमेश अग्रवाल, गौरव वर्मा आदि थे।
पदोन्नति के लिए फार्मासिस्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री एवं एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट आरएस रौतेला और विनोद भट्ट ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। बताया कि विभाग में लंबे समय से फार्मासिस्ट की प्रोन्नति प्रक्रिया चल रही है। यह कवायद फरवरी से लंबित है जबकि प्रदेश में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के करीब 23 और चीफ फार्मासिस्ट के करीब 70 पद खाली हैं। उन्होंने इन पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रक्रिया शीघ्र पूरी करवाने का आश्वासन दिया।