फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining mafia attacked forest team in bazpur

Bazpur: रामनगर के कर्मचारियों ने मारा छापा, खनन माफिया ने जंगलात टीम पर किया हमला, गार्ड की बंदूक छीनी

Wed, 08 Jan 2025 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

रामनगर की जंगलात टीम ने गुलजारपुर और गोबरा स्थित खनन क्षेत्र में छापामारा। इस दौरान अवैध खनन माफिया और वन विभाग टीम के बीच तकरार हो गई और आरोपियों ने जंगलात टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Mining mafia attacked forest team in bazpur
बाजपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर की जंगलात टीम ने गुलजारपुर और गोबरा स्थित खनन क्षेत्र में छापामारा। इस दौरान अवैध खनन माफिया और वन विभाग टीम के बीच तकरार हो गई। बताते हैं कि आरोपियों ने जंगलात टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड की बंदूक भी छीन ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बन्नाखेड़ा पुलिस ने एक खेत से बंदूक को बरामद कर वन विभाग के सुपुर्द कर दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अवैध खनन की सूचना पर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे रामनगर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष जोशी जंगलात टीम के साथ गोबरा और गुलजारपुर पहुंचे। टीम ने अवैध खनन से भरे 10 वाहनों को पकड़ लिया। इस पर खनन माफिया एकत्र हो गए ओर जंगलात टीम पर हमला कर दिया। वहां खनन माफिया और जंगलात टीम के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन

इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड तेजपाल सिंह की बंदूक छीन ली। वहीं 112 की सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन माफिया फरार हो गए। खोजबीन के दौरान खेत में फॉरेस्ट गार्ड की बंदूक मिल गई। पुलिस ने बंदूक को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया में खलबली मची
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि रामनगर वन विभाग टीम ने सोमवार देर रात गुलजारपुर क्षेत्र स्थित कोसी नदी के घाटों पर छापा मारा। वन विभाग टीम ने अवैध खनन से भरे दस वाहनों को पकड़ लिया। इससे खनन माफिया में खलबली मच गई। जंगलात टीम ने अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो ट्रैक्टर, दो बैक कराह, एक डंपर और फिल्डरों की दो बाइक सहित दस वाहनों को कब्जे में लिया है। जब्त वाहनों को गुलजारपुर और बन्नाखेड़ा वन रेंज परिसर में खड़ा किया गया है। इसके अलावा दो बैक कराह को रामनगर स्थित कार्यशाला वर्कशॉप में खड़ा किया है।

 

 

 

रामनगर जंगलात टीम ने कोसी नदी के घाटों पर अभियान चलाया था। वहां खनन माफिया और जंगलात टीम के बीच तकरार हो गई। वन कर्मी से बंदूक छीनने की शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस को बंदूक खेत से बरामद हुई। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विभव सैनी, सीओ

 

अवैध खनन की सूचना पर गुलजारपुर में वन विभाग टीम ने अभियान चलाया था। वन विभाग टीम और खनन माफिया के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान वन कर्मी की बंदूक गिर गई थी जिसे पुलिस ने एक खेत से बरामद कर लिया है। वन विभाग टीम के साथ अभद्रता करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पीसी आर्य, डीएफओ, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed