फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mini stadium will be built in GIC Sitarganj Udham singh nagar

Uttarakhand News: GIC सितारगंज में बनेगा मिनी स्टेडियम, कैबिनेट मंत्री ने विधिवत भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

Thu, 10 Oct 2024 05:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

युवाओं को खेलकूद में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय इंटर कॉलेज में 97.60 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे मिनी स्टेडियम की नींव रखी।

विज्ञापन
Mini stadium will be built in GIC Sitarganj Udham singh nagar
सौरभ बहुगुणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सितारगंज में युवाओं को खेलकूद में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय इंटर कॉलेज में 97.60 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे मिनी स्टेडियम की नींव रखी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंत्री ने भूमि पूजन कर मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत बन रहे स्टेडियम में वॉलीबाल, कबड्डी और रनिंग ट्रैक आदि के कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही रात में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सोलर लाइट चेंजिंग रूम, वाटर कूलर का निर्माण होगा। मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। वहां पर कमल जिंदल, आदेश चौहान, सुखदेव सिंह, गोपाल बिष्ट, अमित रस्तोगी, उदय सिंह राणा आदि थे।

विज्ञापन

अजान की आवाज सुन मौन हुए मंत्री
मिनी स्टेडियम शिलान्यास कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे मंत्री बहुगुणा अजान की आवाज सुन मौन हो गए। वह बोलते हुए दो मिनट ठहर गए। अजान खत्म होने के बाद फिर उन्होंने बोलना शुरू किया। सर्व धर्म का सम्मान करने का उनका यह तरीका लोगों को काफी पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed