{"_id":"64e8f9cb9bc0366a6e035f04","slug":"meeting-of-uttarakhand-andolankari-in-khatima-khatima-news-c-8-1-hld1031-215872-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले शासनादेश की जानकारी नहीं पहुंचने के संबंध में एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इस कारण उन्हें पेंशन प्राप्त करने में अनेक दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार से निवेदन करते हुए संबंधित सूचनाओं को पटवारी के माध्यम से आंदोलनकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि सभी आंदोलनकारियों को समय से इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। वहां कुशाल सिंह कन्याल, पूरन बिष्ट, जानकी कन्याल, हरीश चंद्र मथेला, बहादुर रावत, चंपा जोशी आदि थे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की हुई बैठक
खटीमा। तहसील सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की ओर से एक सितंबर को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी। 31 अगस्त को शाम छह बजे शहीद स्मारक पर महिला आंदोलनकारियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कर भजन संध्या की जाएगी। शहीदों की प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। बैठक के मुख्य अतिथि तहसीलदार हिमांशु जोशी रहे। बैठक की अध्यक्षता शिव शंकर भाटिया और संचालन अमित कुमार पांडेय ने किया। वहां मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, प्रकाश तिवारी, भैरव दत्त पांडेय, भूपेंद्र भंडारी जानकी गोस्वामी, विमला मुंडेला, नानक सिंह, किशन सिंह बिष्ट आदि थे।