फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   meeting of seva bharati

Udham Singh Nagar News: विवेक बने सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष

Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
meeting of seva bharati
सेवा भारतीय मनोनीत पदाधिकारी। स्रोत सेवा भारती
जसपुर। सेवा भारती की बैठक में विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। विवेक जैन को जिला उपाध्यक्ष, शुभम पांडेय को सह मंत्री, मुकेश पांडेय को युवा भारती जिला संयोजक और मुकेश यादव, सुरेश व हर्षित तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

राव ने जिले में सेवा भारती के चल रहे कार्यों की समीक्षा कर सेवा कार्य बढ़ाने पर जोर दिया। जिला मंत्री भूपेंद्र चौहान ने नगर की कार्यकारिणी का विस्तार कर राजेंद्र बंसल उपाध्यक्ष, नरोत्तम सिंह उप मंत्री, यशपाल शर्मा कोषाध्यक्ष, तरुण कम्बोज युवा भारती संयोजक, नारायण सिंह व गौरव अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। खंड कार्यकारिणी में सौरव राजपूत अध्यक्ष, प्रमोद सैनी मंत्री, नवीन ठाकुर कोषाध्यक्ष, विकास कुमार युवा भारती संयोजक मनोनीत किया गया। विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव ने सेवा नर सेवा नारायण की तर्ज पर कार्य करने, प्रत्येक महीने बैठक कर संचालित कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। वहां जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अनिल चौहान, सुभाष गुप्ता, मुकेश यादव, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed