फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of roadways staff union

Udham Singh Nagar News: डिपो की बस खड़ी कर अनुबंधित बस का हो रहा संचालन

Fri, 29 Sep 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Meeting of roadways staff union
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में आयोजित बैठक में मौजूद कर्मचारी।-संवाद
रुद्रपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्टेशन में आयोजित बैठक में आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर रोडवेज डिपो प्रबंधन अपने बेड़े की बस को कार्यशाला में खड़ी करवाकर अनुबंधित बस को रूट पर भेज रहा है। इस कारण रोडवेज की आय का अधिकतर हिस्सा अनुबंधित बस के मालिकों को मिल रहा है।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर डिपो विगत वर्षों में प्रदेश में तीसरे या चौथे स्थान पर रहा करता था और अब छठे स्थान तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर स्टेशन परिसर में कई ठेले लगवाए जा रहे हैं, जिस कारण बस संचालन और यात्रियों को असुविधा हो रही है। साथ ही रोडवेज स्टेशन को मिलने वाली बिजली का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री मांगों को लेकर 26 सितंबर को प्रबंधन के साथ वार्ता होनी थी, लेकिन प्रबंधन के रवैये के कारण वार्ता विफल हो गई। वहां ललित मोहन पांडेय, रूप सिंह, धरमवीर सिंह, शंकर गहतोड़ी, गीता देवी, रंजीत कौर आदि थे।
विज्ञापन


कम आय पर रोडवेज के 14 परिचालकों को नोटिस

रुद्रपुर। रोडवेज डिपो प्रबंधन ने 50 प्रतिशत से कम आय पर 14 परिचालकों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रबंधन का कहना है कि किसी भी स्थिति में बसों को बाइपास से संचालित न किया जाए। इससे यात्रियों की संख्या घटने रोडवेज आय भी घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed