{"_id":"6400f34782a7465d7a00edb4","slug":"meeting-mla-kashipur-news-c-8-1-70574-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर विकास कार्यों को पूरा करें अधिकारी : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर विकास कार्यों को पूरा करें अधिकारी : चीमा
Fri, 03 Mar 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शहर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कर्याों को समय पर पूरा किया जाए। जल संस्थान को अमृत योजना के तहत घर-घर पानी का कनेक्शन देने में असफल रहने पर नाराजी जताई। जल निगम को टंकियों का निर्माण समय पर पूरा करने की हिदायत दी।
बृहस्पतिवार को नवीन अनाज मंडी विश्राम गृह में समीक्षा बैठक हुई। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा तहसील में दाखिल खारिज करने में देरी की शिकायतें मिल रही हैं। विधायक चीमा ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर निर्माणाधीन आरओबी के कारण बाजपुर रोड बंद होने से रामनगर एनएच पर यातायात की दिक्कत हो रही है। एसपी अभय सिंह ने कहा चीमा चौराहे पर जाम से हादसे हो रहे थे इसलिए बैरिकेडिंग कर तिराहा बनाया गया। उन्होंने सुझाव देकर कहा सड़क के दोनों ओर के नालों के ऊपर स्लैब डालने से सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी। पूर्व विधायक चीमा ने फेरी वालों के पहचान पत्र बनवाने की मांग की।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा वकीलों की हड़ताल से दाखिल खारिज की गति धीमी हो गई है। दो महीने में यह सामान्य हो जाएगी। लोनिवि के अधिकारी ने बताया रामनगर मार्ग पर विश्वकर्मा पेपर मिल से जैतपुर धनौर तक साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण जून तक पूरा हो जाएगा। अलीगंज मार्ग पर आनंद राइस मिल के पास पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया द्रोणसागर में सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। गिरीताल का सौंदर्यीकरण अगले चरण में होगा। जल संस्थान के अधिकारी ने कहा कि जिन कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई गई हैं, वहां लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। नगर में छह स्थानों पर बोरिंग हो गए हैं और पांच में टंकी बन गई है। दमकल अधिकारी ने बताया कि एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में आग की घटना रोकने के लिए टंकी बनी है लेकिन वह लीक है।