{"_id":"642c73e1551465d858011664","slug":"meeting-for-road-safety-rudrapur-news-c-8-1-103207-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हर माह होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हर माह होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Wed, 05 Apr 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में पिछले तीन सालों में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अब हर माह की जाएगी।
जिले में सड़क हादसों और सड़क से संबंधित सारी योजनाओं का क्रियान्वयन जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सदस्य करते हैं। समिति के अध्यक्ष डीएम होते हैं। इस समिति में एसपी ट्रैफिक, लोनिवि, एनएचएआई के अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी सदस्य होते हैं।
इधर पिछले तीन सालों में जिले में होने वाले सड़क हादसों में 624 लोगों की जान गई जबकि 680 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों में शामिल में कई लोग दिव्यांग तक हो चुके हैं। जिले में हादसे रोकने को लेकर हुए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ पा रही है। इसके बावजूद समिति की बैठक हर तीन महीने में होती थी।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अब जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर माह की जाएगी। लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने को लिए कई बिंदुओं पर काम होगा। इससे सड़क हादसे रुकने की उम्मीद है।