फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting For Health Problem in Disaster

आपदा जनित महामारी से बचाव को दी जा रही जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Health Problem in Disaster
Meeting For Health Problem in Disaster - फोटो : KHATIMA
खटीमा। आपदा जनित महामारी, रोगों से निपटने और उससे बचाव के लिए यहां ग्राम पंचायत नौसर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसके पहले आपात प्रबंधन की तकनीकी अधिकारी डॉ. अमृता गुप्ता ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी को पहले से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को आपदा जनित महामारी से बचना भी बताया।
विज्ञापन

राज्य के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, पंचायती राज विभाग, अग्निशमन विभाग आदि के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की गई। सीडीसी के प्रतिनिधि डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस पहल में आपदा प्रबंधन विभाग पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन

नौसर के ग्राम प्रधान महेंद्र पाल निषाद ने आभार जताया। प्रशिक्षण में एसडीआरएफ जिला आपदा प्रबंधन, अग्निशमन विभाग ट्रेनरों ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा से बचाव के लिए अभ्यास का प्रदर्शन किया। बताया कि विभिन्न आपदाओं की चुनौतियों से निपटने, आपदा से पूर्व तैयारियों के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत नौसर का चयन कर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस कार्यशाला में ग्राम पंचायत के सदस्यों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम, सीएचओ, युवक मंगल दल, आपदा मित्र, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। वहां अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर, वीपीडीओ चंद्रकला, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed