{"_id":"699ca0269315741fc50dd327","slug":"medical-store-raided-on-information-of-storage-of-codeine-cough-syrup-shop-sealed-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-137660-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल स्टोर में कोडीन कफ सिरप के भंडारण की सूचना पर छापा, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल स्टोर में कोडीन कफ सिरप के भंडारण की सूचना पर छापा, दुकान सील
Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नशीली दवाओं और कफ सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए औषधि नियंत्रण विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने नगर के फ्यूटेक फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड केयर को सील कर दिया है। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध भंडारण किया गया है।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में जब टीम निरीक्षण करने पहुंची, तो मेडिकल स्टोर बंद पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, सूचना के बावजूद स्टोर का बंद मिलना प्रथम दृष्टया संदिग्ध संलिप्तता की ओर इशारा करता है। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए टीम ने तत्काल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है।
पुलिस रखेगी निगरानी
विभाग ने संबंधित फर्म की कड़ी निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, निधि शर्मा और शुभम कोटनाला शामिल रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि वास्तविक मरीजों को दवा की कमी न हो।