{"_id":"6a0f542f609c11f41e098b66","slug":"medical-college-deployment-orders-issued-for-eight-pharmacist-posts-rudrapur-news-c-8-1-hld1054-771295-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज... फार्मासिस्ट के आठ पदों पर तैनाती के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज... फार्मासिस्ट के आठ पदों पर तैनाती के आदेश
Fri, 22 May 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 22 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्टों के रिक्त आठ पदों पर तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं। एक फार्मासिस्ट ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्टों के आठ पद सृजित थे लेकिन तैनाती एक पद पर भी नहीं थी। बीते 15 मई को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से फार्मासिस्टों के रिक्त सभी आठ पदों पर फार्मासिस्टों के नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। इनमें से एक फार्मासिस्ट कुलदीप सिंह ने बीते मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने उक्त फार्मासिस्ट को जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में चीफ फार्मासिस्ट के अधीन तैनाती दे दी है। वर्तमान में जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज के अधीन है। जिला अस्पताल में चार पूर्व से फार्मासिस्ट तैनात हैं। मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्टों की तैनाती न होने से दिक्कत आती थी। फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर तैनाती के आदेश जारी होने से मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दवा वितरण और अन्य व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से नव नियुक्त सभी फार्मासिस्टों के आने वाले दिनों में कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। इनको मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तैनात किया जाएगा। - प्रो. ऊषा रावत, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर