{"_id":"682a30b737dc2f365d08e7a8","slug":"mdrc-ready-to-start-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-124849-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एमडीआरसी बनकर तैयार, इलाज शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एमडीआरसी बनकर तैयार, इलाज शुरू होने का इंतजार
Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फुलसुंगा में चार करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है कुमाऊं का पहला मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र
रुद्रपुर। कुमाऊं का पहला मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (एमडीआरसी) रुद्रपुर के फुलसुंगा में महीनों पहले बनकर तैयार तो हो गया है लेकिन यहां पर इलाज की सुविधा अब तक नहीं मिल पाई है। इसका संचालन शुरू होता तो कुमाऊं के छह जिलों के मानसिक दिव्यांग बच्चों को इलाज के लिए एम्स दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, बरेली और लखनऊ के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
लगभग तीन बीघा जमीन पर चार करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड वाले पुनर्वास केंद्र में मानसिक रूप से दिव्यांग मरीजों को डिस्पेंसरी की सुविधा भी मिलेगी। निशुल्क इलाज, आवासीय सुविधा, भोजन आदि की व्यवस्था का प्रस्ताव भी है। विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सलाह पर यहां मरीज भेजे जाएंगे। पेयजल निर्माण इकाई की ओर से भवन विभाग को हस्तांतरित भी कर दिया गया है।
कोट-केंद्र संचालन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अभी तक शासन की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है।-अमन अनिरुद्ध, जिला समाज कल्याण अधिकारी।