फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Master Drenage Plan in Usnagar

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में मास्टर ड्रेनेज प्लान के लिए सर्वे शुरू

Sat, 29 Jul 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Master Drenage Plan in Usnagar
रुद्रपुर। जिले के चार शहरों रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, सितारगंज का मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाने के लिए चयनित फर्म ने कार्य शुरू कर दिया है। फर्म ने रुद्रपुर में इसकी शुरुआत कर दी है और फर्म ड्रेनेज प्लान के लिए विभागों से जानकारी ले रही है। फर्म को तीन महीने में चारों शहरों का मास्टर प्लान बनाकर शासन को सौंपना है।
विज्ञापन

इन चारों शहरों में बरसात के मौसम में जलभराव बड़ी समस्या रहती है। आलम यह है कि रुद्रपुर और काशीपुर में थोड़ी सी बारिश में भारी जलभराव हो जाता है। मुख्य बाजार के साथ ही गलियों और काॅलोनी में जलभराव से लोग परेशान रहते हैं। लोग हर बार जल निकासी कराने की मांग करते रहे हैं लेकिन सटीक प्लान पर काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि सिंचाई विभाग ने दिल्ली की बीकेएस इन्फ्राटेक कंपनी को सर्वे और डीपीआर का जिम्मा दिया गया है। फर्म को छिहत्तर लाख रुपये से ड्रेनेज सिस्टम को लेकर डीपीआर बनानी है और फर्म की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। फर्म की ओर से संबंधित विभागों से जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। तीन महीने में फर्म की ओर से डीपीआर नगर आवास विभाग को सौंपी जाएगी और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इस पर काम शुरू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह ज्वलंत मुद्दा उठाया था और वह इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed