फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Massive fire in solvent factory, loss of lakhs

Udham Singh Nagar News: सॉल्वेंट फैक्टरी में लगी भीषण, लाखों का नुकसान

Sun, 29 Mar 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in solvent factory, loss of lakhs
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से रिफाइनरी सिस्टम और अन्य मशीनें जल हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई है। सूचना पर दो फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि फैक्टरी के रिफाइनरी सिस्टम और अन्य मशीनों में भीषण आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हौज पाइप और होजरील की सहायता से दोनों फायर टेंडरों से लगातार पानी की पंपिंग शुरू की। वहीं फैक्टरी के कर्मचारियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों के चलते कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अग्निशमन टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान चालक गिरीश बिष्ट, नरेश कुमार सहित फायरमैन प्रकाश पाण्डे, दीपक सिंह बिष्ट, नवल प्रभात, सुरेश कुमार, बिपिन कुमार और फायर वूमेन सीमा धामी, गौरी बघरी, गंगोत्री समेत पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed