फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Martyr's mother ended hunger strike, strike continues

शहीद की मां ने खत्म की भूख हड़ताल, अनशन जारी

Tue, 13 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Tue, 13 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 भूमि पट्टे देने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी शहीद अंग्रेज सिंह की मां बलविंदर कौर की दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी और एसडीएम तीरथ पाल सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करा दी। कौर  ने कहा कि पट्टे और अन्य मांगों का लिखित आश्वासन मिलने पर ही अनशन समाप्त किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि शहीद के गृह गांव क्षेत्र में ही सवा तीन एकड़ का पट्टा दिया जाएगा। अन्य मांगों के लिए शासन को लिखा  जाएगा।


2003 में कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में आतंकी हमले में बाजपुर के गांव शीतपुरी निवासी अंग्रेज सिंह शहीद हो गए थे। पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने शहीद परिवार को दस एकड़ भूमि, परिवार के सदस्य को नौकरी देने, शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की थी। आरोप है कि राजस्व विभाग दस एकड़ भूमि पट्टा नही दे रहा था। सोमवार को चौथे दिन अनशन स्थल पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह, एसडीएम तीरथपाल सिंह पहुंचे। सवा तीन एकड़ भूमि का पट्टा देने के आश्वासन पर शहीद की मां ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। लेकिन अनशन जारी रखा। उनका कहना है कि भूमि पट्टा देने और अन्य मांगों का लिखित आश्वासन मिलने पर अनशन समाप्त होगा। वहां पर जनकवि बल्ली सिंह चीमा, जीएस गिल, धनराज भारती, धर्म सिंह, एनडी जोशी, बल्देव कांबोज आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed