{"_id":"67b7818fc3c92e985c056214","slug":"married-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-rudrapur-news-c-8-1-hld1039-516026-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है।
अमृतनगर निवासी शिवम मल्लिक का विवाह गांव की ही राधिका (19) के साथ एक वर्ष हुआ था। शिवम कांवड़ लेने हरिद्वार गया है। बृहस्पतिवार को उसके माता पिता रिश्तेदार के घर गए गए थे। पत्नी राधिका घर पर अकेली थी। दोपहर में राधिका टिन शेड के घर में लगे लोहे के पाइप से साड़ी के फंदे से झूल गई। पड़ोस की एक महिला ने राधिका का फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। सूचना पर पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा। सीओ डीआर वर्मा का कहना है कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।