फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman found hanging from fan under suspicious circumstances in rudrapur

Uttarakhand: संदिग्ध हालात में पंखे में लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप; पुलिस बोली- इस वजह से थी परेशान

Sat, 26 Oct 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:09 PM IST
सार

संदिग्ध हालात में महिला कमरे के अंदर पंखे से लटकी मिली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Married woman found hanging from fan under suspicious circumstances in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बाजपुर में संदिग्ध हालात में महिला कमरे के अंदर पंखे से लटकी मिली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला ऑनलाइन गेम खेलती थी। गेम में रकम हारने से परेशान होकर महिला के आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

 

 

शहर के वार्ड नंबर 12 भौना कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा शुक्रवार को कमरे में पंखे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मृतका के पति अनुभव शर्मा और देवर देवांचल ने दरवाजा खोला, तब तक पल्लवी शर्मा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, कोतवाल नरेश चौहान के अनुसार ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान एक महिला हजारों रुपये हार गईं थी। रकम गंवाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी के चलते उसके द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इधर, देर शाम मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, मायके वालों ने पैसों की डिमांड का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार रुपये मृतका के खाते में ऑनलाइन भेजे थे
उनका कहना है कुछ माह पहले ही 28 हजार रुपये उन्होंने मृतका के खाते में ऑनलाइन भेजे थे। मायकेवालों ने पति सहित अन्य ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर आने पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed