फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married Woman Found Hanging from Fan Under Suspicious Circumstances in Bajpur

Udham Singh Nagar: बाजपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में पंखे से लटकी मिली महिला

Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
सार

बाजपुर के मोहल्ला भौना इस्लामनगर में एक 26 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे से लटकी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Married Woman Found Hanging from Fan Under Suspicious Circumstances in Bajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में मोहल्ला भौना इस्लामनगर में बुधवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालात में पंखे से लटकी मिली। महिला को नीचे उतारकर उसका पति सरकारी अस्पताल ले गया जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर नगर के मोहल्ला भौना इस्लामनगर निवासी राजन की पत्नी रूशा देवी (26) घर पर अपने एक वर्षीय बेटे के साथ थीं जबकि राजन मजदूरी करने गया था। सास राजवती भी काम पर गई थी। इसी दौरान रूशा कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक गई। बताया जा रहा है कि रूशा ने आत्महत्या से पहले राजन को फोन किया था जिस पर राजन घर पहुंचा था। कमरे में पत्नी को पंखे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। राजन ने दुपट्टा काटकर विवाहिता को नीचे उतारा। आनन फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अखिलेश कुमार, एसआई प्रहलाद सिंह, एसआई देवेंद्र मनराल वहां पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। लोगों ने बताया कि रूशा और राजन की दो साल पहले शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा है। रूशा का मायका प्रयागराज में है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed