फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married killed in suspiciou circumstances

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married killed in suspiciou circumstances
शक्तिफार्म राजनगर में घटनास्थल की जांच करते कोतवाल बीएस भाकुनी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पति से पूछताछ की। पति ने विवाहिता के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की बात कही। लेकिन, पुलिस को घटनास्थल पर न कोई रस्सी मिली और न ही कुंडे पर फंदा मिला। मृतका के पिता ने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत के पीछे अवैध संबंध कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ, तहसीलदार ने मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

  किच्छा निवासी किशन बाला की पुत्री करुणा बाला (26) का विवाह छह साल पहले राजनगर निवासी दीपक बाला से हुआ था। इनकी पांच वर्षीया बेटी दीक्षा है। पति दीपक लकड़ी की ठेकेदारी करता है। शुक्रवार की दोपहर करुणा को नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता किशन बाला तीन दिन पहले बदरीनाथ धाम गए हैं। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने तत्काल चौकी पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी और पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस पर कोतवाल बीएस भाकुनी और चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली। मृतका के पति दीपक ने पुलिस को बताया कि दोपहर को खाना खाकर वह अपने कुछ साथियों के साथ सितारगंज चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर न मिलने पर दीपक किचन की खिड़की के रास्ते घर में घुसा। वहां लॉबी में पंखा लगाने के लिए बने कुंडे में पत्नी करुणा को फंदे पर झूलता देखा। उसने अपने रिश्ते के भाई की मदद से पत्नी को फंदे से उतारकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर गहन पड़ताल की लेकिन, मौके से न तो कोई रस्सी मिली और न ही कुंडे में फंदा लटका पाया। जिस खिड़की से वह अंदर आने की बात कह रहा है, वह भी छोटी सी खिड़की मिली। इससे अंदर घुसना असंभव है। मौके से कुछ भी न मिलने से पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है। कोतवाल ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सीनुमा निशान तो बने मिले हैं लेकिन, उसने लटककर जान दी है या फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ हरीश मेहरा और तहसीलदार सुदेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed