{"_id":"62b0c12623b4ac03a619020d","slug":"manoj-mandeep-and-chirag-will-represent-uttarakhand-in-japan-rudrapur-news-hld466540838","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे मनोज, मनदीप और चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे मनोज, मनदीप और चिराग
विज्ञापन
चिराग बरेठा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जापान में होने वाली पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए राज्य के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। रुद्रपुर के मनोज सरकार, बाजपुर की मनदीप कौर और काशीपुर के चिराग बरेठा जापान में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन एक नवंबर से छह नवंबर तक किया जाएगा। टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की इस समय एकल इवेंट में वर्ल्ड रैंकिंग चौथे स्थान पर है। युगल इवेंट में वह पहले स्थान पर हैं।
वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर बाजपुर की मनदीप कौर की वर्ल्ड रैंकिंग एकल इवेंट में तीसरे स्थान पर है। युगल इवेंट में वह चौथे और मिक्स्ड डबल में 9वें स्थान पर हैं। काशीपुर के चिराग बरेठा की एकल इवेंट में वर्ल्ड रैंकिंग 9वीं है। युगल इवेंट में वह तीसरे और मिक्स्ड डबल इवेंट में उनकी नौवीं रैंकिंग है।
विज्ञापन
तीनों अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की टॉप-10 में रैंकिंग होने से बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से उनका चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया गया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज, मनदीप व चिराग ने बताया कि वे नवंबर में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप का टॉप्स में चयन
रुद्रपुर। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बाजपुर की मनदीप कौर का चयन टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के लिए भी हुआ है। मनदीप को पैरालंपिक में प्रतिभाग करने के लिए करीब आठ से 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा। सब कुछ ठीक रहा तो पैरालंपिक में प्रतिभाग करने वाली मनदीप कौर जिले की दूसरी खिलाड़ी कहलाई जाएंगी। मनदीप को बैडमिंटन प्रशिक्षण, हवाई यात्रा, रहने-खाने और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की सारी वित्तीय सहायता खेल मंत्रालय की ओर से दी जाएगी। संवाद

मनदीप कौर।- फोटो : RUDRAPUR

मनोज सरकार।- फोटो : RUDRAPUR