फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Manmohan Singh Death: Former PM Manmohan Singh came to Rudrapur in the year 2012

Manmohan Singh: 26वें दीक्षांत समारोह में एक घंटे 24 मिनट रुके थे मनमोहन सिंह, कृषि में सुधार पर दिया था जोर

Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर/ ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर/ ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मनमोहन सिंह वर्ष 2012 में रुद्रपुर आए थे और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन
Manmohan Singh Death: Former PM Manmohan Singh came to Rudrapur in the year 2012
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 

विज्ञापन

देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। वे वर्ष 2012 में रुद्रपुर आए थे और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। बृहस्पतिवार की देर रात 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

मनमोहन सिंह 20 जनवरी 2012 को रुद्रपुर आए थे। उन्होंने रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ सहित अन्य विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था। उस लम्हे को याद कर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दुखद है। उनका निधन कांग्रेस ही नहीं देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

विज्ञापन


वे प्रख्यात अर्थशास्त्री होने के साथ दूरदर्शी नेता थे। वे आर्थिक सुधारों के नायक थे और व्यक्तित्व विराट था। देश में रोजगार गारंटी योजना, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून उनकी ही देन थी। वे बेहद सौम्य रहने के साथ ही विवादों से दूर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed