फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mangoes of Uttarakhand will spread fragrance in Malihabad festival of UP

Rudrapur News: यूपी के मलीहाबाद महोत्सव में उत्तराखंड के आम बिखेरेंगे खुशबू, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Thu, 03 Jul 2025 03:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Jul 2025 03:19 PM IST
सार

मलीहाबाद (यूपी) में चार से छह जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के आम भी प्रदर्शित होंगे। इसके लिए उत्तराखंड के प्रत्येक जिलों से आम की खेप पहुंच रही है।

विज्ञापन
Mangoes of Uttarakhand will spread fragrance in Malihabad festival of UP
यूपी के मलीहाबाद महोत्सव में उत्तराखंड के आम बिखेरेंगे खुशबू

विस्तार

फलों के राजा आम की नगरी के रूप में विख्यात मलीहाबाद (यूपी) में चार से छह जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के आम भी प्रदर्शित होंगे। इसके लिए उत्तराखंड के प्रत्येक जिलों से आम की खेप पहुंच रही है। विशेषकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले पौड़ी के यमकेश्वर ब्लाॅक से भी चौसा, दशहरी, बनारसी और नीलम की खेप पहुंच रही है।

विज्ञापन

सीएचओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में होने वाले इस आयोजन में सभी प्रदेशों के बेहतरीन आम के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। तीन दिन चलने वाले महोत्सव में सबसे अच्छे आम के स्टॉल को पुरस्कार भी मिलता है। बीते वर्षों में ऊधमसिंह नगर के आमों को कई पुरस्कार हासिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों से आम काशीपुर सेंटर में इकट्ठा किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


महोत्सव में इन आमों का लगेगा स्टॉल
दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आमपाली, बांबेग्रीन, मल्लिका, रामकेला, जरदालू, अंबिका, पुष्पा लालिमा, पुष्पा श्रेष्ठ, पितांबर, अरुणिका, अरुणिमा, बनारसी, रेटाल, प्रतिभा, केसर, अर्का किरण, सूर्या, गुलाब खास, गौरजीत और अल्फांसो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी तक पहुंचेगी पैतृक गांव के आम की खुशबू
आम महोत्सव में वैसे तो उत्तराखंड के सभी जिलों से आम पहुंच रहे हैं। इसमें खासकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले पौड़ी से छह किसान भी आम के स्टॉल लगाएंगे। इसमें मानवेंद्र मोहन बडोला, कृतिमोहन बडोला और चंडी प्रसाद सीएम योगी के पैतृक गांव पंचूर से दशहरी और आम्रपाली के साथ आम महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed