फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mandi Samiti demanded compensation of 50 lakhs, Energy Corporation refused

Udham Singh Nagar News: मंडी समिति ने मांगा 50 लाख का हर्जाना, ऊर्जा निगम ने किए हाथ खड़े

Sun, 16 Jun 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti demanded compensation of 50 lakhs, Energy Corporation refused
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में मंडी समिति की दुकानों, कोल्ड स्टोरेज में स्ट्रांग और कंट्रोल रूम बनाने के दौरान बिजली उपकरणों का सारा सिस्टम बदल दिया गया। चुनाव खत्म होने के बाद सिस्टम भी हटा दिया गया जिस पर मंडी समिति ने ऊर्जा निगम से 50.42 लाख का हर्जाना मांगा, लेकिन निगम ने इस कार्य की जिम्मेदारी उनकी नहीं होने का हवाला देते हुए हर्जाने के पत्र को ही गलत करार दे दिया। दोनों विभागों के बीच हर्जाने की जंग में मंडी के आढ़ती पिस रहे हैं और भीषण गर्मी में अपने स्तर से कामचलाऊ व्यवस्था के बीच कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जिला प्रशासन ने मंडी परिसर की 23 दुकानों और तीन कोल्ड स्टोरेज में स्ट्रांग रूम और उसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया था। जिसके लिए दुकानों में नए सिरे से विद्युतीकरण किया गया था। इनमें बिजली की अंडरग्राउंड लाइन, स्वीच बोर्ड, पंखे, सीलिंग सब कुछ बदल दिया गया था, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद विद्युतीकरण के लिए लगाया गया सामान भी निकाल दिया गया था। चुनाव निपटने के बाद मंडी को संपत्ति सौंपी गई तो विद्युतीकरण की हालत खराब थी। मंडी सचिव विश्वविजय देव ने बताया कि 20 पंखे गायब हैं। नुकसान का आंकलन कराया तो 50.46 लाख का निकला है। इस पर ऊर्जा निगम को पत्र भेजा गया था, लेकिन उन्होंने अनावश्यक पत्राचार बताकर लौटा दिया। फिर से उनको पत्र भेजकर नुकसान की भरपाई को कहा जाएगा। इधर, मंडी के आढ़ती राजीव मिड्डा ने बताया कि उनकी दुकानों की आंतरिक वायरिंग, स्वीच बोर्ड, मीटर सहित सारा सामान निकलवा दिया गया। उन्होंने मंडी समिति से मदद की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। दुकानों में मीटर लग चुके हैं। फिलहाल आढ़ती अपने स्तर से व्यवस्था कर कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
बगवाड़ा मंडी समिति के भीतर निर्माण से लेकर विद्युतीकरण के कार्यों का नोडल लोनिवि था। हमारे विभाग का काम ट्रांसफार्मर से मंडी तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का था। मंडी समिति के भीतर जो भी विद्युतीकरण के कार्य नए सिरे से किए जाने की बात मंडी की ओर से की जा रही है, वह उन्होंने नहीं किए हैं। जब विभाग ने ये कार्य नहीं किए को उनसे नुकसान की एवज में भुगतान मांगने का सवाल ही नहीं होता है। मंडी समिति इस संबंध में लोनिवि या फिर शासन से पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय सकारिया, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed