{"_id":"6179a547303ace012d1a2646","slug":"man-got-first-position-kashipur-news-hld442836017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में मन अग्रवाल ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में मन अग्रवाल ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
काशीपुर में छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में एनएसएस की ओर से तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के तहत गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बायो शिक्षक कौशलेश गुप्ता ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की।
कौशलेश गुप्ता ने कहा कि तंबाकू, धूम्रपान, मदिरापान समेत मादक पदार्थ शरीर के तंत्रिकातंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इससे उनकी सकारात्मक सोच पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही अपराध की ओर अग्रसर होने लगते हैं। छात्र मन अग्रवाल ने कहा देश में नशे के बढ़ते प्रचलन ने विश्व में हमें निंदा का पात्र बना दिया है। नशे ने स्कूली प्रणाली को भी प्रभावित किया है। इसका शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है।
साथ ही छात्र ने नशे पर नियंत्रण के लिए युवाओं का योगदान अति आवश्यक बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र मन अग्रवाल पहले, राजकुमार दूसरे व हारुन वारसी तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रों को स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, महेश चंद्र आर्य, सुनील कुमार मनोज विश्नोई, मुकेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद