फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man going home to celebrate Diwali was crushed by a bike in kichha

Road Accident: दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे युवक को बाइक ने रौंदा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Fri, 01 Nov 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

किच्छा में ट्रक ने बाइक पर घर जा रहे फ्लोर मिल कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
man going home to celebrate Diwali was crushed by a bike in kichha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के दिन हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। ट्रक ने बाइक पर घर जा रहे फ्लोर मिल कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

बरेली रोड स्थित बालाजीपुरम काॅलोनी निवासी अजीत सिंह चौधरी (36) लालपुर की एक फ्लोर मिल में काम करते थे। बृहस्पतिवार को अजीत बाइक से डयूटी कर दीपावली का पर्व मनाने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिरौलीकलां चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अजीत की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

ट्रक के नीचे आने से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फरार चालक को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed