{"_id":"689a3f50594949f0a6065117","slug":"man-found-hang-in-house-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-128457-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुंबई से लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुंबई से लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव
Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कर रही मामले की जांच
किच्छा। मुंबई से रविवार को लौटे गऊघाट निवासी एक व्यक्ति का शव उसके घर के दोमंजिला छत से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम गऊघाट निवासी आमिर खां (28) मुंबई में जरी का काम करता था। रविवार शाम चार बजे वह मुंबई से घर लौटा था। सोमवार सुबह उसके पिता शमशाद खां ने मकान की दूसरी मंजिल की छत से उसको लटकता देखा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से शव लेकर घर आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान आमिर चुनाव में वोट डालने के लिए मुंबई से वापस आया था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके बरेली में रह रही है।
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।