फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Found Dead In Tree

Udham Singh Nagar News: पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead In Tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिनेशपुर। एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में घर के पास एक पेड़ में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार तड़के वार्ड नंबर एक गांधीनगर निवासी वरुण गोलदार (28) का शव घर से थोड़ी दूर नदी किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर एसआई मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मृतक के बारे में जानकारी ली। मृतक के शरीर पर न तो चोट के निशान मिले और न वहां कोई सुसाइड नोट ही बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार वरुण मजदूरी करता था। सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कुछ महीने पहले तलाक होने के बाद वह अकेला रह रहा था।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुधांशु गोलदार ने थाने में तहरीर देकर पुत्रवधू के कथित प्रेमी पर बेटे की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कहा कि मार्च 2023 में पारिवारिक न्यायालय में उसके पुत्र का तलाक हो गया था। 12 जुलाई की शाम को अचानक बहू उनके घर आई। रात में उसका कथित प्रेमी भी वहां आ धमका। उसने वरुण से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर बहू को साथ लेकर चला गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम से वरुण लापता था। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के पिता की ओर से दिए गए तहरीर की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed