{"_id":"6a47bff9007526a2a4094e24","slug":"man-died-in-a-road-accident-in-rudrapur-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: मजार से लौट रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे...छह घायल, एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: मजार से लौट रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे...छह घायल, एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम
Fri, 03 Jul 2026 07:28 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:28 PM IST
सार
रुद्रपुर के गदरपुर थाना क्षेत्र में कलियर मजार से जियारत कर लौट रहे परिवार की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में कलियर मजार से जियारत कर लौट रहे परिवार की कार देर रात गदरपुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के शेरगढ़ निवासी नसीर अहमद का परिवार कलियर मजार से लौट रहा था। देर रात जब उनकी आर्टिका कार जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में 28 वर्षीय नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इमरान, मोबीना, मन्नत, नथिया, अंजुम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गदरपुर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन