फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Arrested Raping Minor

Udham Singh Nagar News: सौतेले नाना ने नातिन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested Raping Minor
जसपुर। 70 वर्ष के सौतेले नाना ने अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। नातिन ने एक बेटी को जन्म दिया तो नाना ने उसे गोद दे दिया। पीड़ित किशोरी के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद (यूपी) के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई की पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद भाई ने जसपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी की थी और वह यहीं पर ही किराये के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन

पहली पत्नी से जन्मी उसकी 15 वर्षीय एक बेटी भी उसके साथ रहती थी। दूसरी पत्नी की माता यानी (पुत्री की सौतेली नानी) की तबीयत खराब रहती थी। उसकी देखभाल के लिए सौतेला नाना अपनी सौतेली नातिन को अपने घर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी नाती के साथ यानी (शिकायतकर्ता की भतीजी) के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और डरा धमका कर घर में रखा। लगातार संबंध बनाने से किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिन ही उसकी भतीजी ने एक पुत्री को जन्म दिया तो सौतेले नाना ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया और धमकाया कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। भतीजी ने नौ अगस्त को अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी, तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि शिकायत के बाद ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed