{"_id":"63f0c2f281d88e673909366b","slug":"mahashivratri-lord-shiva-rudrapur-news-c-8-1-56362-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: महाशिवरात्रि आजः शिवालयों में होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: महाशिवरात्रि आजः शिवालयों में होगा जलाभिषेक
Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
- पूजन समयः प्रथम प्रहर की पूजा का समय सांय 6.13 मिनट से रात 9.24 तक रहेगा। दूसरे प्रहर की पूजा का समय रात 9.24 से 12.35 तक रहेगा। तीसरे प्रहर की पूजा का समय रात्रि 12.35 से प्रात: 3.46 मिनट तक रहेगा। चौथे चरण की पूजा का समय प्रात: काल 3.46 से 6.56 तक रहेगा।
जगह-जगह व्यापाक तैयारी, लोगों ने खूब की भगवान शिव के प्रिय कंदमूल फलों की खरीदारी
महा शिवरात्रि पर बन रहे सर्वार्थ सिद्धि व शंख योग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले में महा शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक होगा। जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़िये पहुंच गए हैं। लोगों में महा शिवरात्रि पर्व को लेकर खासा उत्साह है। जिले के सभी शहरों में आज महा शिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों ने भगवान शिव के प्रिय कंदूील, फल तरुड़, बेर, कद्दू, कुट्टू का आटा आदि की खरीदारी की। महा शिवरात्रि पर्व पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि और शंख योग बन रहे हैं। इस दिन सूर्य और शनि कुंभ राशि में विराजमान होकर शुभ फल प्रदान करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक साढ़े साती और ढैया से पीड़ित लोगों को शिव पूजा से विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू ने बताया कि जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा है, उन सभी को शिवरात्रि का उपवास कर देवी पार्वती को सुहाग से संबंधित वस्तुएं चढ़ाने से अति शीघ्र विवाह संपन्न होगा। शिवरात्रि में उपवास रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और आत्मा की शुद्धि होती है।
रुद्रपुर में 70 रुपये किलो बिक रहा आगरा का बेर
रुद्रपुर। शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाला बेर रुद्रपुर में खूब बिक रहा है। मुख्य बाजार में बेर विक्रेता नंदकिशोर ने बताया कि बेर की कीमत 70 रुपये किलो है। शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में लोग बेर खरीदने पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष 50 से 55 रुपये प्रति किलो तक बेर बिका है। संवाद
विज्ञापन
विधायक ने कांवड़ियों को भेंट की शिव चालीसा
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पर विधायक शिव अरोरा ने हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों को जगह-जगह शिविर में जाकर शिव चालीसा भेंट की। विधायक ने प्रेम आश्रम , संजय महतोष , पीपीलिया जाफरपुर, रंपुरा व ट्रांजिट कैम्प में जगह-जगह जाकर कांवड़ियों का स्वागत किया । इधर, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर रुद्रपुर पहुंच रहे कावड़ियों का काशीपुर मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया। संवाद
आवास विकास शिव मंदिर में रात में होगी पार्थिव पूजा
रुद्रपुर। पंडित रामगोपाल ने बताया कि आवास विकास स्थित शिव मंदिर में रात नौ बजे से पार्थिव पूजा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार रात कांवडियों के लिए भंडारा लगेगा। रात्रि में शंकर भगवान की पूजा चार प्रहरों में की जाएगी।
-
दानपुर में पुष्प वर्षा के साथ कांवड़ियों का किया स्वागत
रुद्रपुर। गो लोक धाम सेवा समिति ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का दानपुर मुख्य मार्ग पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक रवि बाठला ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वह कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनके लिए 24 घंटे विश्राम, जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान समाजसेवी भारत भूषण चुघ, रवि मनचंदा, कुणाल पुजारा, बलवीर सिंह, दीपक राणा, चंद्रकांत अरोड़ा, दिनेश कपूर आदि थे।
महाशिवरात्रि: आज होगा जलाभिषेक
सितारगंज। महाशिवरात्रि के मौके पर आज शिवालयों में पूजा अर्चना के साथ ही जलाभिषेक होगा। अरविंदनगर झाड़ी के झाड़खंडेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों का आना शुरु हो गया है। शनिवार की सुबह से मंदिर में कांवड़िये जल चढ़ाएंगे। कांवड़ियों के हरिद्वार से लौटने पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने क्षेत्र में सड़कों पर गश्त कराने के साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की डयूटी लगाई है। इधर, नगर के सनातन धर्म मंदिर, मौना बाबा शिव मंदिर, शिव मंदिर बघौरा आदि को भी सजाया गया है। यहां भी शनिवार को कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। संवाद-
शिवरात्रि पर विद्युत कटौती बर्दाश्त नहीं: जुनेजा
रुद्रपुर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने कहा कि यदि इसी तरह विद्युत कटौती जारी रही तो जल्द ही ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि इन दिनों शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों सहित जगह-जगह लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम लगातार अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। शुक्रवार को भी रुद्रपुर में सुबह के समय कई घंटे अघोषित बिजली कटौती की गई। संवाद
गूलरभोज में जगह-जगह हुआ कांवड़ियों का स्वागत
गूलरभोज। गूलरभोज में शुक्रवार को जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया गया। महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। वही गोलाई, गडार बस्ती, नई बस्ती शिव मंदिर, रेलवे फाटक शिव मंदिर में उनके रुकने की व्यवस्था की गई। गडार बस्ती में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन कर की कांवड़ियों की सेवा
जसपुर। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने भूतपुरी रोड पर शिव भक्तों के के लिए भंडारे का आयोजन कांवरियों की सेवा की। क्लब की महिला सदस्यों ने लिए दूध फल कौड़ी गर्म जल का भंडारा लगाकर कांवरियों को वितरण किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा ममता अग्रवाल, संगीता शर्मा, रेखा सिंह, रेनू गोयल, बबीता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंशु बिश्नोई आदि उपस्थित रही।
वनखंडी महादेव मंदिर में सीएम धामी करेंगे शिवरात्रि मेले का उद्घाटन
खटीमा। वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार से लगने वाले दस दिवसीय मेले की तैयारी मंदिर कमेटी ने पूरी कर ली है। तहसीलदार शुभांगिनी ने शुक्रवार को मेले परिसर का निरीक्षण कर कमेटी एवं व्यापारियों की बैठक लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मेला उद्घाटन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चकरपुर-बनबसा के मध्य घंने जंगल में स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में शनिवार(आज) से शुरू होने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का तहसीलदार शुभांगिनी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही सीएम धामी के मेला उद्घाटन में पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में तहसीलदार शुभांगिनी ने मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों को मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मेले के उद्घाटन में सीएम धामी के यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले की समस्त तैयारियों पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रात: से ही श्रद्घालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकेंगे। वहां सुधीर वर्मा, हिमांशु बिष्ट, हरीश ढौढियाल, जीवन सिंह पोखरिया, सुरेश चंद, किशोर पानू, कमान सिंह जीना, कमल खनका, गोविंद पोखरिया आदि थे।
............
केलाखेड़ा में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नहीं लगा साप्ताहिक बाजार
केलाखेड़ा। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के लिए श्रद्धालुओं ने विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर जलपान और विश्राम की व्यवस्था की। कांवड़ियोें की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार भी स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने साप्ताहिक बाजार स्थल पर पहुंच रहे फड़ व्यवसायियों को वापस लौटा दिया। कुछ सब्जी विक्रेताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास और सरकड़ी रोड पर फड़ लगाए। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खान से साप्ताहिक हाट बाजार स्थगित करने की अपील की गई । ईओ राज कुमार भारती ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और विगत दिनों जेसपुर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता की और दोनों की सहमति होने पर बाजार को स्थगित किया गया। वही भोले के जयकारों से नगर गूंजा है। संवाद
शिवभक्तों ने निकाली शिव बरात
सुल्तानपुर पट्टी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की रात को नगर में कांवड़ियों ने बैंडबाजों और डीजे के साथ धूमधाम से शिव बारात निकाली। कांवड़ियों ने शिव भजनों पर जमकर डांस किया। सभी कांवड़िये कावड़ लेकर बरात में साथ रहे। जिससे नगर में हर-हर महादेव जयकारों की गूंज रही। नगर में शिव बरात नगर के मौर्य धर्मशाला से शुरू होकर मार्केट होते हुए जागेश्वर शिव मंदिर पहुंची और कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जागेश्वर शिव मंदिर कमेटी ने मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। जहां सभी कांवड़ियों ने भंडारे का प्रसाद लिया।
अधिकारियों ने किया भंडारे का शुभारंभ
काशीपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, तहसीलदार युसूफ अली, कोतवाल मनोज रतूडी, एसओ आईटीआई सुतोष सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने समाज सेवियों की ओर से चैती मैदान में आयोजित भंडारा, ड्रग्स एसोसिएशन के दवा वितरण स्टाल व दिव्यागों के लिए भोजन खिलाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन गुखीजा, सहकारिता यूनियन के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राहुल पैगिया, पंडा विकास अग्निहोत्री, गुरविंदर सिंह चंडोक, एमए राहुल, पंकज टंडन, डाॅ. ज्ञानेंद्र भंडारी, मोहित सक्सेना आदि थे। उधर, चैती मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला आरंभ हो गया। खाने-पीने, बच्चों के खिलौने की दुकानें लगी हैं। मेले में खरीदारों की काफी भीड़ थी। एसडीएम के साथ पुलिस अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया। मेले में रास्ते खुले रखने का निर्देश दिया। उधर, एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान में कांवड़ियों के लिए आयोजित भंडारे और विश्राम स्थल का निरीक्षण किया।
मुस्लिम यूथ मोर्चा ने कावड़ियों का स्वागत किया
काशीपुर। मुस्लिम युवा मोर्चा ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की दिशा में सराहनीय काम किया। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने मुहल्ला महेशपुरा में कांवडियोंं का नाश्ता, पानी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक शफीक अहमद अंसारी, एमए राहुल, जफर मुन्ना, मुमताज मंसूरी, संयोजक लाहू सक्सेना, अलीजान आदि थे।