फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maharana Pratap's Birthday

Udham Singh Nagar News: महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की अपील

Sun, 07 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's Birthday
बाजपुर शोभायात्रा महाराणा प्रताप की प्रस्तुत झांकी। संवाद
बाजपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कटार और करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने कहा कि हम 36 बिरादरियों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया इसके बाद शिशु मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक सहित अन्य मार्गों से होकर निकाली गई। कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहां पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज सिंह, संजीव कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, गीता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सिंह, संगठन मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, भगवान सिंह मियां आदि थे।
विज्ञापन


नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जाएंगी बाइक रैली

खटीमा। थारू राणा परिषद की बैठक के अध्यक्ष दान सिंह राणा ने थारू समाज के युवाओं की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जाने वाली बाइक रैली पर चर्चा की। सहमति बनी कि थारू विकास भवन से बाइक रैली चकरपुर, नौगवानाथ, श्रीपुर विचवा, छिनकी से वापस लौटेंगी। बैठक में दिनेश राणा, राजकुमार राणा, रामकिशन राणा, रमेश राणा, देव सिंह राणा, ओमप्रकाश राणा, चेतराम राणा, वास्तव राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed