फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Madrasa running without recognition sealed in Bazpur

बाजपुर में प्रशासन का बड़ा अभियान: बिना मान्यता के चल रहा मदरसा सील, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2026 10:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 10:54 AM IST
सार

बाजपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व, शिक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम ने हबीब नगर स्थित एक मदरसा बिना कागजात के संचालित पाया और उसे सील कर दिया।

विज्ञापन
Madrasa running without recognition sealed in Bazpur
बाजपुर में बिना मान्यता चल रहा मदरसा सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर बुधवार को प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व, शिक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान चकरपुर रोड स्थित हबीब नगर में एक मदरसा बिना मान्यता के संचालित होता मिला। मौके पर मान्यता से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाए जा सके।

विज्ञापन


इस पर टीम ने मदरसे को सील करने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान तहसीलदार पीएस चौहान, कोतवाल नरेश चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना मान्यता चल रहे सभी शिक्षण संस्थानों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed