फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Madhya Pradesh recovered in Kashipur teenager brought Bgakr

मध्य प्रदेश से भगाकर लाई किशोरी काशीपुर में बरामद

Sat, 05 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sat, 05 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस ने यहां एक घर में छापा मारा और वहां से भगा कर लाई गई नाबालिग लड़की को बरामद किया। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। जबकि लड़की को मध्य प्रदेश की पुलिस अपने साथ ले गई। कटोराताल निवासी एक युवक बीते दिनों एक लड़की को लेकर घर आया। इस दौरान बातचीत और पहनावे को लेकर हिंदूवादी संगठनों को लड़की पर शक हुआ। इस पर संगठन के लोग लड़की और आरोपी युवक के परिवार पर नजर रखने लगे। शुक्रवार को लोकेशन के आधार पर थाना डोले का मंदिर जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश)  के उप निरीक्षक केएस पवैल के नेतृत्व में पुलिस टीम यहां पहुंच गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से युवक के घर छापा मारा तो वह फरार हो गया। पुलिस ने लड़की बरामद कर ली। इसी दौरान बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठनों के सदस्य जमा हो गए और मध्य प्रदेश पुलिस को लड़की साथ ही ले जाने के लिए दवाब डालने लगे। हिन्दूवादी संगठन के एक नेता ने बताया अल्पसंख्यक समाज का एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर यहां लाया था। लड़की की उम्र मात्र 14 साल है लेकिन कोर्ट में विवाह करने के लिए युवक ने लड़की की आयु का फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था। कार्यकर्ताओं के विरोध से कोर्ट मैरिज करने में विफल रहने पर वह लड़की को बरेली में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के प्रयास में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed