{"_id":"c40851b0aa99083adb6bdc98d28b3ed4","slug":"lotte-electronics-factory-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोटे इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटे इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री को किया सील
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम विजय जोगदंडे की अगुवाई में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने रुद्रपुर रोड पर किशनपुर में चल रही इलेक्ट्रिक सामान की कंपनी लोटे इलेक्ट्रानिक्स को सील कर दिया। जिस समय टीम फैक्ट्री पहुंची उस समय वहां 145 श्रमिक काम कर रहे थे, जिन्हें बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम विजय जोगदंडे, प्रदूषण विभाग के रीजनल आफिसर एसपी सिंह, सहायक पर्यावरण अभियंता राकेश कुमार कंडारी किशनपुर स्थित लोटे कंपनी पहुंचे। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को पर्यावरण विभाग के देहरादून स्थित हेड आफिस से आए निर्देश के अनुसार कंपनी को सील करने की जानकारी दी। बाद में कंपनी में काम कर रहे 145 श्रमिकों को बाहर निकाल कर सील करने की कार्रवाई की गई। एसपी सिंह ने बताया कि फिलहाल देहरादून से लोटे को सील करने की ही निर्देश आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान पड़ोस की सरिया फैक्ट्री से आ रहे धुएं को देखकर एसडीएम ने उसका भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरिया फैक्ट्री में तमाम अनियमितताएं पाई गईं, यहां पर बिना चिमनी के कई भट्टियां चलती पाई गईं। फैक्ट्री में काम कर रहे अधिकांश श्रमिक बिना हेलमेट और मास्क के काम करते पाए गए। फैक्ट्री के अंदर धूल और गंदगी का बुरा हाल मिला। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरिया फैक्ट्री में मिली अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन