फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   loss of two lakh

18 बसों का संचालन ठप, दो लाख का नुकसान 

Thu, 26 Jul 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Thu, 26 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
loss of two lakh
काशीपुर रोडवेज डिपो परिसर में बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : amar ujala

देहरादून में हुए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वार्षिक अधिवेशन के चलते 18 बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे विभाग को करीब दो लाख रुपये के राजस्व की चपत लगने का अनुमान है।   

विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार को देहरादून में अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए चले गए, जबकि कुछ चालक परिचालक अपने साथी कर्मचारी की आकस्मिक निधन होने के कारण डिपो से बसों को निर्धारित रूटों पर नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


काशीपुर डिपो में 33 बसों के बेड़े में से केवल 15 बसें ही बुधवार को विभिन्न मार्गों पर जा सकी। देहरादून, दिल्ली, बरेली, टनकपुर आदि मार्गों पर चलने वाली 18 बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। इस दौरान सीट के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो के सहायक महाप्रबंधक इंद्रासन ने कहा कि देहरादून में यूनियन का अधिवेशन होने और एक कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु के कारण 18 बसें मार्ग पर नहीं जा सकी। इससे करीब दो लाख का घाटा होने का अनुमान है। 

निजी बसों की हड़ताल से यात्री हलकान
किच्छा/बाजपुर। खटीमा की ओर चलने वाली निजी बसों के हड़ताल पर चले जाने से इस रूट पर चलने वाली सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को किच्छा खटीमा बस यूनियन के उपाध्यक्ष प्रदीप अरोरा की अगुवाई में यूनियन कर्मचारियों ने रुद्रपुर रोड पर प्रदर्शन किया।

अरोरा ने बताया कि डीजल के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोत्तरी, पूरे देश में टोल बैरियर खत्म करने, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम पर अतिरिक्त कमीशन खत्म करने, वाहनों में स्पीड गर्वनी लगाने का शासनादेश वापस लेने, यातायात नियमों के उल्लंघन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज न करने, बसों की प्रतिमाह किच्छा में ही फिटनेस करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल जारी रहेगी। वहां सरताज कुरैशी, एजाज अहमद, इरशाद अहमद, नासिर भाई, लीलाधर, ललित मोहन, रामकुमार, सुरेश, रिंटू गाबा आदि थे।

उधर बाजपुर में निजी बसों का संचालन छठे दिन भी बंद रहा। बुधवार को हल्द्वानी-काशीपुर बस यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में बस मालिकों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहां नेत्रप्रकाश शर्मा, दलीप शर्मा, अनिल, सुरेश, महेश बिष्ट, पंकज, सुभाष, रविंद्र सिंह, संजय, अश्वनी, प्रदीप अरोड़ा, विजय अग्रवाल आदि थे। ब्यूरो 

शहर के भीतर से नहीं हुआ बसों का नहीं संचालन तो होगी कार्रवाई
सितारगंज। नगरवासियों ने सात जुलाई को एडवोकेट हरीश दुबे के नेतृत्व में एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन देकर रोडवेज बसों के बाईपास से होकर गुजरने की शिकायत की थी। कहा कि बसों के शहर के बाहर से गुजरने से यात्रियों की फजीहत हो रही है।

एसडीएम ने टनकपुर डिपो के मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर को कार्रवाई के आदेश दिए थे। बुधवार को परिवहन निगम टनकपुर के संचालन मंडलीय प्रबंधक कपूर ने चंपावत जिले के टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो को सितारगंज में शहर के भीतर से बसों का संचालन कराने की सख्त हिदायत दी। कहा कि बसें शहर के भीतर न ले जाने पर चालक-परिचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि चेकिंग कार्मिक सितारगंज में बसों की चेकिंग करें।  


खटीमा में भी सौ से अधिक ट्रक सड़क पर नहीं उतार 
खटीमा। आल इंडिया मोटर एसोसिएशन के आह्वान पर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल भी छठे दिन जारी रही। इस बीच पीलीभीत रोड पर मुडेली के पास ट्रक आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने वहां से आ जा रहे ट्रकों को रोककर अपील की। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बताया कि खटीमा में उनकी यूनियन से जुड़े 115 ट्रक हड़ताल में शामिल हैं। वहां राजेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, उमेश चंद्र समेत आदि थे। इस बीच ट्रैक्टर ट्राली को भी रोका गया तो वन व्यवसायी संघ से जुड़े वरिष्ठ व्यवसायी रंजन अग्रवाल ने उसे छोड़ने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed