फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Long wait for Rudrapur College to become the campus of Kumaon University

रुद्रपुर कॉलेज के कुमाऊं विवि का कैंपस बनने का इंतजार हुआ लंबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Long wait for Rudrapur College to become the campus of Kumaon University
रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के कुमाऊं विवि का नया परिसर बनने का इंतजार लंबा होता नजर आ रहा है। एक साल पहले उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रपुर कॉलेज को परिसर बनाने की घोषणा की थी। एबीवीपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुद्रपुर कॉलेज को शीघ्र कुमाऊं विवि का नया परिसर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के अधीन रहे एसएसजे कॉलेज अल्मोड़ा को अब विश्वविद्यालय का दर्जा मिल चुका है लेकिन अभी तक रुद्रपुर डिग्री कॉलेज कुमाऊं विवि का परिसर तक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

इस कारण छात्र-छात्राओं को विवि से संबंधित सभी कार्यों के लिए नैनीताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जबकि छात्र-छात्राएं वर्तमान शिक्षा सत्र में ही कॉलेज को परिसर का दर्जा मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने रुद्रपुर कॉलेज को कुमाऊं विवि के परिसर का दर्जा दिलाने की घोषणा की थी जो अब तक पूरी नहीं हुई। कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक जमीन रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के पास है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी को इस संबंध में ज्ञापन देकर कॉलेज को शीघ्र परिसर का दर्जा दिलाने की मांग की थी। इसके बाद सीएम के संज्ञान लेने के बाद उनके निजी सचिव ने इस पत्र को उच्च शिक्षा विभाग को भेजकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा है। प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि अभी रुद्रपुर कॉलेज को कुमाऊं विवि का परिसर बनाने से संबंधित में अधिकृत सूचना नहीं मिली है।

कैंपस का दर्जा मिलने से शुरू होंगे नए संकाय
रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज को कुमाऊं विवि के परिसर का दर्जा मिलने से कॉलेज में नए संकाय खुलने के साथ नए विषय भी शुरू होंगे। कॉलेज विधि संकाय खुलने से एलएलबी के छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। इसके साथ ही एमएड, एमबीए, बीएससी कृषि, माइक्रोबायॉलोजी व एमए संस्कृत आदि कई विषय शुरू हो सकेंगे। इससे छात्र-छात्राओं को इन विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों के कॉलेजों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा। इसके साथ ही कॉलेज अपनी परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed