{"_id":"5a53bc8b4f1c1b4a018b667f","slug":"lohri-ceremony-closing-with-culture-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैना दी गल...पर झूमे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैना दी गल...पर झूमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित लोहड़ी मेले में लोहड़ी जलाते अतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी महासभा की ओर से शहर के गांधी पार्क में आयोजित दो दिनी लोहड़ी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। दूसरे दिन मशहूर पंजाबी सूफी गायक लखविंदर बडाली के गीतों पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन
मेले में सोमवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मेले में पंजाबी सूफी गायक लखविंदर सिंह बडाली ने सूफियाना अंदाज मेें अपने प्रचलित गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उन्होंने नी में कमली यार दी कमली, तेरे बिना रांझना वे हीर केड़े काम दी, नैना दी गल, मैं तेरी तू मेरा, रोग इश्क दा आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों की पंजाबी लोक नृत्य प्रतियोगिता में केडीपीएस प्री स्कूल ने प्रथम, गुरुनानक हायर सेकेंडरी द्वितीय और कॉनफ्लूएंस वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंजाबी समाज के कई लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन एंकर सिल्क ने किया।
विज्ञापन
मेले में सांझी लोहड़ी प्रज्ज्वलन समाजसेवी डॉ. नारायण दास अदलखा, सुनील खेड़ा, वीरेंद्र सिंह सामंती, डॉ. प्रदीप अदलखा, सुनील खेड़ा, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, जसविंदर सिंह खरबंदा ने संयुक्त रूप से किया। खान पान के स्टालों पर लोगों ने पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, महासभा के शहर अध्यक्ष बंशीधर गुंबर, मेला संयोजक ओमप्रकाश अरोरा, हरीश जल्होत्रा, हरीश अरोरा, गुलशन छाबड़ा, रोहिताश बत्रा आदि मौजूद रहे।