{"_id":"60d4bddb8ebc3edbd008cd6e","slug":"logges-caught-in-farm-house-bazpur-news-hld428871278","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा के एक फार्म हाउस से खैर के 200 गिल्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा के एक फार्म हाउस से खैर के 200 गिल्टे बरामद
विज्ञापन
केलाखेड़ा क्षेत्र में बरामद खैर लकड़ी के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने केलाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारकर खैर के दो सौ गिल्टे बरामद किए। पुलिस ने बरामद खैर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। बरामद खैर गिल्टों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में केलाखेड़ा पुलिस टीम ने गांव गणेशपुर स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम को एक बड़े हाल में खैर के करीब दो सौ गिल्टे मिले। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी बरहैनी रूपनारायण गौतम ने बताया कि उन्हें बरामद लकड़ी पर वन विभाग की ओर से डाले गए लॉट नंबर दिखाई दिए है।
इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह वन विभाग की ओर से पहले ही कटी हुई लकड़ी थी। सीओ ने बताया कि बरामद खैर के गिल्टों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। एसओ जोशी ने बताया कि फार्म हाउस स्वामी मौके से फरार हो गया। आगे कार्रवाई जंगलात विभाग करेगा। टीम में केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी, एसआई आनंद लाल, देवराज, इरशाद उल्लाह खान आदि थे। (संवाद)