{"_id":"5ed4a3828ebc3e907149c7ae","slug":"lockdown-case-against-100-people-including-mla-thukral71","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस
Mon, 01 Jun 2020 06:23 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल
- फोटो : File Photo
भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को अपने आवास पर राशन वितरण के लिए लोगों को बुलाना महंगा पड़ गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह विधायक राजकुमार ठुकराल अपने आवास पर राशन किट वितरित कर रहे थे। राशन मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं उनके आवास पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां उड़ाईं थीं। कई महिलाओं ने राशन किट नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस घरों को भेजा था।
विज्ञापन
इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि एसआई जयप्रकाश ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 अन्य लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराया है। राशन वितरण के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन हुआ था।