फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   lock in rudrapur distrik hospital, poeple returned without chekup

रुद्रपुर जिला अस्पताल के कोविड फ्लू क्लीनिक में लगा ताला, सैकड़ों लोग बगैर जांच लौटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
lock in rudrapur distrik hospital, poeple returned without chekup
रुद्रपुर जिला अस्पताल में बंद कोविड फ्लू क्लीनिक के बाहर बैठे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 फ्लू क्लिनिक को 24 घंटे खोलने के आदेश हैं। इसके बावजूद वहां तैनात कुछ डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे डॉक्टरों ने अचानक ओपीडी में जांच करनी बंद कर क्लीनिक में ताला लगा दिया। डॉक्टरों ने कहा कि डेढ़ घंटे बाद ओपीडी फिर शुरू की जाएगी, लेकिन तय समय बाद भी डॉक्टर वापस नहीं आए। जिस कारण वहां जांच को पहुंचे सैकड़ों लोग वापस लौट गए। कई लोग दोपहर तक फ्लू क्लीनिक के खुलने का इंतजार करते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि उनकी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई थी, तो कुछ ने कहा कि वह सिडकुल में नौकरी करते हैं। उनको ड्यूटी जॉइन करने व परिवार के साथ रहने के लिए अपनी स्वास्थ्य जांच करानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed