फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loan disbursed on 847 applications under Pradhan Mantri Swanidhi Yojana

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 847 आवेदनों पर ऋण वितरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Loan disbursed on 847 applications under Pradhan Mantri Swanidhi Yojana
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में विकास अ धिकारियों को निर्देश देती डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति को लेकर सभी डीएम के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के स्वीकृत आवेदनों पर बैंक शत प्रतिशत ऋण वितरण की कार्यवाही जल्द पूरी करे।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी। जिले में अभी तक 847 आवेदनों पर ऋण वितरण की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। 403 और आवेदन मंजूर किए गए हैं और इन पर बैंकों की ओर से आवश्यक कार्यवाही जल्द पूरी कर ली जाएगी। बैंक अधिकारियों ने अवगत कराया है कि यूपीआई कोड प्राप्त नहीं होने के कारण कार्य में दिक्कत हो रही है। इसके लिए बैंकों को अपने आरओ कार्यालय से शीघ्र वार्ता करते हुए समस्या का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने वीसी के बाद निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर अपने क्षेत्र में आवेदनों को अपलोड करने की कार्यवाही पूर्ण करें। यदि कार्य के दौरान किसी को कोई समस्या आती है तो संबंधित एसडीएम को अवगत कराएं। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एमएनए रिंकू बिष्ट, एलडीएम केडी नौटियाल, सहायक लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार, सहायक नगर आयुक्त काशीपुर आलोक उनियाल, अधिशासी अधिकारी जगदीश चंद्रा, हरिचरण सिंह, अजय कुमार, गणेश सिंह सुयाल, फईम खान, संजीव मेहरोत्रा, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed