फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Live-in partner shoots female partner in the middle of the road.

Udham Singh Nagar News: लिव इन पार्टनर ने बीच सड़क पर महिला साथी पर चलाई गोली

Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Live-in partner shoots female partner in the middle of the road.
शक्तिफार्म। सरेशाम गोली चलाने की घटना से सनसनी फैल गई। लिव इन पार्टनर ने मामूली विवाद के बाद महिला साथी को बीच सड़क पर गोली मार दी।
विज्ञापन

फायर मिस होने से गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई। जिससे वह बाल-बाल बच गई। हमले में घायल महिला को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
ग्रामसभा रुदपुर के गांव जयंत नगर निवासी अनीशा विश्वास ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बहन गुड़िया मंडल (26) के साथ बाजार गई थी।
शाम को बाजार से लौटते समय बीच रास्ते में सिंह कॉलोनी रुद्रपुर निवासी व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद उसकी बहन पर गोली चला दी। हमले में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इससे आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि छह साल पहले गुड़िया का विवाह नानकमत्ता में हुआ था। उसका चार वर्षीय बेटा है। तीन साल वहां रहने के बाद वह वापस मायके आ गई। इसके बाद से वह रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने बेटे को लेकर मायके आई थी। शुक्रवार को बाजार से लौटते समय बाइक से पहुंचे लिव इन पार्टनर ने उसे रास्ते में रोक लिया। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अचानक हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो फायर निशाने पर नहीं लगे लेकिन तीसरी गोली गुड़िया के सीने को छूकर निकल गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

गोली महिला के सीने के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। सौभाग्य से गोली शरीर के भीतर नहीं फंसी और किसी महत्वपूर्ण अंग को नुकसान नहीं पहुंचा। प्राथमिक उपचार और जांच के बाद मरीज खतरे से बाहर है। फिलहाल उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। - डॉ. कुलदीप यादव, सीएमएस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed